भारत रत्न' देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (highest civilian award) है, भारत के गौरव और प्रतिभा के प्रतीक है। भारत रत्न कोई सामान्य पुरस्कार नहीं अपितु एक राष्ट्रीय सम्मान है, जिसके अंतर्गत कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल सम्मिलित हैं। भारत रत्न, प्रथम भारतीय राष्ट्रपति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी, 1954 को प्रस्तुत किया गया था। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को दिए गए सुझावों के आधार पर प्रतिवर्ष तीन भारत रत्न प्रदान किए जाते हैं। 

भारत रत्न पुरस्कार

भारत रत्न सम्मान में एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस प्रशस्ति पत्र पर भारत के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते हैं। इसके साथ उसे तांबा धातु से बना करीब 5.8 सेमी लंबा और 4.7 सेमी चौथा और 3.1 मिमी मोटाई का पीपल की पत्ती के आकार का एक पदक दिया जाता है। इस पर चमकते हुए सूर्य की कलाकृति बनी होती है और नीचे हिंदी भाषा में 'भारत रत्न' लिखा होता है। आरंभिक वर्षों मे यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता था जो कला, साहित्य, विज्ञान या सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते थे लेकिन वर्ष 2011 में, भारत सरकार ने लोगों के उल्लेखनीय प्रयासों को सम्मिलित करने के लिए इस श्रेणी का विस्तार किया। 

प्रथम तीन भारत रत्न प्राप्तकर्ता-

  1. सी राजगोपालाचारी  

  2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 

  3. डॉ. सी.वी. रमन

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट:

वर्ष

विजेता 

विवरण 

1954 

सी. राजगोपालाचारी

(10 दिसम्बर 1878-25 दिसम्बर 1972)

भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता कार्यकर्ता, वकील, लेखक, इतिहासकार और राजनेता

1954 

सर्वपल्ली राधाकृष्णन

(5 सितम्बर 1888-17 अप्रैल 1975)

भारतीय दार्शनिक एवं राजनेता।

1954 

सी वी रमन 

(7 नवम्बर 1888-21 नवम्बर 1970)

भारतीय वैज्ञानिक। 

1955

भगवान दास

(12 जनवरी 1869-18 सितम्बर 1958)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लेखक। 

1955

एम. विश्वेश्वरैया

(15 सितम्बर 1861-14 अप्रैल 1962)

सिविल इंजीनियर

1955 

जवाहर लाल नेहरू

(14 नवम्बर 1889-27 मई 1964)

भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता। 

1957

गोविंद बल्लभ पंत

(जन्म 10 सितम्बर 1857-7 मार्च 1961)

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी। 

1958

धोंडो केशव कर्वे

(18 अप्रैल 1887-9 नवम्बर 1962)

महिला कल्याण के क्षेत्र में भारत में एक समाज सुधारक। 

1961

बिधान चंद्र रॉय

(1 जुलाई 1882-1 जुलाई 1962)

भारतीय चिकित्सक, शिक्षाविद्, परोपकारी, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ। 

1961

पुरुषोत्तम दास टंडन

(1 अगस्त 1882-1 जुलाई 1962)

स्वतंत्रता सेनानी।

1962

राजेन्द्र प्रसाद

(3 दिसम्बर 1884-28 फरवरी 1963)

भारत के प्रथम राष्ट्रपति। 

1963

जाकिर हुसैन

(8 फरवरी 1897-3 मई 1969)

भारत के तीसरे राष्ट्रपति। 

1963

पांडुरंग वामन काणे

(1880-1972)

भारतविद् एवं संस्कृत विद्वान। 

1966

लाल बहादुर शास्त्री

(2 अक्टूबर 1904-11 जनवरी 1966)

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री। 

1971

इंदिरा गांधी

(19 नवम्बर 1917-31 अक्टूबर 1984)

भारत की प्रथम महिला प्रधान मंत्री। 

1975

वी.वी. गिरि

(10 अगस्त 1894-23 जून 1980)

भारत के चौथे राष्ट्रपति। 

1976

के. कामराज

(15 जुलाई 1903-1975)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता। 

1980

मदर टेरेसा

(26 अगस्त 1910-5 सितम्बर 1997)

नोबेल पुरस्कार विजेता, अल्बानियाई-भारतीय रोमन कैथोलिक नन। 

1983

विनोबा भावे

(11 सितम्बर 1895-15 नवम्बर 1962)

अहिंसा और मानवाधिकारों के एक भारतीय समर्थक। 

1987

खान अब्दुल गफ्फार

(20 जनवरी 1890-1988)

स्वतंत्रता कार्यकर्ता। 

1988

एमजी रामचंद्रन

(17 जनवरी 1917-24 दिसम्बर 1987)

भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ। 

1990

बी.आर. अंबेडकर

(14 अप्रैल 1891-6 दिसम्बर 1987)

भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक। 

1990

नेल्सन मंडेला

(18 जुलाई 1918-5 दिसम्बर 2013)

दक्षिण अफ़्रीकी क्रांतिकारी, राजनीतिक नेता और परोपकारी व्यक्ति जिन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। 

1991

राजीव गांधी

(20 अगस्त 1944-21 मई 1991)

भारतीय राजनीतिज्ञ। 

1991

वल्लभभाई पटेल

(31 अक्टूबर 1875-15 दिसम्बर 1950)

भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री। 

1991

मोरारजी देसाई

(29 फरवरी 1896-10 अप्रैल 1995)

भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता। 

1992

अबुल कलाम आज़ाद

(11 नवम्बर 1888-22 फरवरी 1958)

भारतीय विद्वान एवं स्वतंत्रता कार्यकर्ता। 

1992

जेआरडी टाटा

(29 जुलाई 1904-29 नवम्बर 1993)

टाटा समूह के अध्यक्ष। 

1992

सत्यजीत रे 

(2 मई 1921-23 अप्रैल 1992)

फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, संगीतकार, ग्राफिक कलाकार, गीतकार और लेखक। 

1997

अरुणा आसफ अली

(16 जुलाई 1909-29 जुलाई 1996)

भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता। 

1997

गुलजारीलाल नंदा

(4 जुलाई 1897-15 जनवरी 1998)

भारतीय राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री। 

1997

डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

(15 अक्टूबर 1931-27 जुलाई 2015)

भारत के मिसाइल मैन। 

1998

एमएस सुब्बुलक्ष्मी

(16 सितंबर 1916-11 दिसंबर 2004)

गायक। 

1998

चिदंबरम सुब्रमण्यम

(30 जनवरी, 1910 - 7 नवंबर, 2000)

भारतीय राजनीतिज्ञ व स्वतंत्रता कार्यकर्ता। 

1999

जयप्रकाश नारायण

(11 अक्टूबर 1902 - 8 अक्टूबर 1979)

स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सिद्धांतकार, समाजवादी और राजनीतिक नेता। 

1999

अमर्त्य सेन

(3 नवंबर 1933)

भारतीय अर्थशास्त्री और दार्शनिक। 

1999

गोपीनाथ बोरदोलोई

(6 जून 1890 - 5 अगस्त 1950)

असम के प्रथम मुख्यमंत्री। 

1999

रविशंकर

(7 अप्रैल 1920-11 दिसम्बर 2012)

भारतीय संगीतकार। 

2001

लता मंगेशकर

(28 सितंबर 1929 – 6 फ़रवरी 2022)

गायिका। 

2001

बिस्मिल्लाह खान

(21 मार्च, 1916 - 21 अगस्त, 2006)

शहनाई वादक व भारतीय संगीतकार

2009

भीमसेन जोशी

(4 फरवरी 1922-24 जनवरी 2011)

भारतीय गायक। 

2014

सीएनआर राव 

(30 जून 1934)

वैज्ञानिक सलाहकार। 

2014

सचिन तेंडुलकर

(24 अप्रैल 1973)

क्रिकेट के महान बल्लेबाज। 

2015

मदन मोहन मालवीय

(25 दिसम्बर 1861 - 12 नवंबर 1946)

भारतीय शिक्षाविद् और राजनीतिज्ञ। 

2015

अटल बिहारी वाजपेयी

(25 दिसंबर 1924 - 16 अगस्त 2018)

भारतीय राजनीतिज्ञ, राजनेता और कवि।

2019

प्रणब मुखर्जी

(11 दिसम्बर 1935 - 31 अगस्त 2020)

भारत के 13वें राष्ट्रपति। 

2019

नानाजी देशमुख

(11 अक्टूबर 1916 - 27 फरवरी 2010)

सामाजिक कार्यकर्ता। 

2019

भूपेन हजारिका

(8 सितंबर 1926-5 नवंबर 2011)

गीतकार, संगीतकार, गायक, कवि और फिल्म निर्माता। 

2024

कर्पूरी ठाकुर

(24 जनवरी 1924 - 17 फरवरी 1988)

राजनीतिज्ञ। 

2024

लालकृष्ण आडवाणी

(8 नवंबर 1927)

पूर्व राजनीतिज्ञ एवं उपप्रधानमंत्री। 

2024

पी.वी. नरसिम्हा राव

(28 जून 1921 - 23 दिसंबर 2004)

पूर्व प्रधानमंत्री। 

2024

चौधरी चरण सिंह

(23 दिसंबर 1902 - 29 मई 1987)

पूर्व प्रधानमंत्री। 

2024

एम एस स्वामीनाथन

(7 अगस्त 1925-28 सितंबर 2023)

वैज्ञानिक एवं हरित क्रांति के जनक। 

 

भारत रत्न प्राप्तकर्ता को मिलने वाले लाभ 

देश के सर्वोच्चय नागरिक सम्मान भारत रत्न विजेता को अनेक प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति जिस भी राज्य में जाता है, वहां की सरकार उनका स्वागत राज्य के अतिथि के रूप में करती है। उन्हें परिवहन और राज्य में ठहरने की सुविधा दी जाती है। नियम के आधार पर विस्तारित सुरक्षा भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अहम सरकारी कार्यकर्मों में सम्मिलित होने के आमंत्रण भी मिलता है। वे संसद की बैठकों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। 

निष्कर्ष-

भारत में सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख सम्मानों में से एक भारत रत्न पुरस्कार है। यह भारत में लोगों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है हर साल, केवल तीन लोगों को भारत रत्न (वर्ष 2024 में प्रथम बार 5 लोगो को दिया गया) से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के प्राप्तकर्ता को कई सुविधाएँ मिलती हैं, हालाँकि उन्हें पुरस्कार के नाम को अपने नाम के साथ प्रत्यय या उपसर्ग के रूप में उपयोग करने की अनुमति नहीं है।