हमारे बारें में

अद्भुत, अतुलनीय एवं अनुकरणीय भारत

भारत माता: भारतीय संस्कृति, इतिहास, धर्म का दर्पण

सम्पूर्ण विश्व तथा मुख्य रूप से राष्ट्र के भविष्य की निर्माता - युवा शक्ति को भारतीय इतिहास एवं भव्य संस्कृति से परिचित कराने के लिए भारत समन्वय परिवार व भारत माता चैनल पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। भारतमाता के प्रति अपार श्रद्धा एवं समर्पण के दैदीप्यमान प्रतीक तथा भारतीय धर्मजगत के सशक्त स्तम्भ परम पूजनीय स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज की ओजस्वी वाणी से प्रस्फुटित अमृत वचनों द्वारा जनमानस को प्रेरित करने के लिए भी हम पूर्णतः समर्पित हैं। स्वधर्म एवं सौराष्ट्र का प्रतिष्ठापन करने वाले सरल हृदय एवं तपोनिष्ठ स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज( स्वामी जी महाराज ) का प्रभामंडित स्वर वो प्रेरणादायी स्त्रोत है जिसमें भारत का प्राचीन गौरव महान ऋषियों, संतों, व धर्म गुरुओं की दिव्य वाणी आधुनिक युग के निर्माता स्वामी विवेकानंद तथा स्वामी रामतीर्थ का समन्वित व्यक्तित्व साकार हो गया है। जगत की अमूल्य धरोहर के रूप में प्रतिष्ठापित भारतीय इतिहास एवं संस्कृति तथा परम श्रद्धेय गुरूवाणी को जगत कल्याण के लिए भारत समन्वय परिवार आप सबके समक्ष प्रस्तुत कर रहा है। भारत समन्वय परिवार सदैव ही भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को जनमानस के ह्रदय रुपी सागर में उदित करने के लिए तत्पर है। अपनी इस भावधारा से हमने कुछ महत्वपूर्ण विषयों को इसमें समाहित किया है,
जिनमें मुख्य हैं –

  1. रोचक तथ्य
  2. मातृ शक्ति
  3. आदि ऋषि
  4. महान और लोकप्रिय शासक
  5. धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल

भारत माता | Bharat Mata | Indian Culture and history

भारत माता

भारतीय संस्कृति और विरासत