ये है भारत की 5 अद्भुत और रहस्यमई गुफाएँ | Top 5 Mysterious caves in India | Bharat Mata

पुराने समय से ही दुनिया भर में कई सारी प्राकृतिक व मानव निर्मित गुफ़ाए मौजूद हैं, पर क्या आप इन गुफ़ाओ के पीछे का रहस्य जानते है ? हालांकि गुफ़ाओ का इस्तेमाल लंबे समय से ऋषि मुनियों द्वारा साधना व तप के लिए, आदिमानवों द्वारा जीवन व्यापन के लिए तथा राजाओं द्वारा अपनी धन संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता रहा है। 

ये गुफ़ाए जितनी विशाल है, उतने ही गहरे है इनके रहस्य। आज हम आपको इन गुफ़ाओ से जुड़े रोचक तथ्यों से परिचित करवाएंगे, जो न केवल अपने आप में विचित्र हैं बल्कि प्राकृतिक सुंदरता का एक जीवंत उदाहरण भी हैं।

तो चलिए शुरू करते है जम्मू कश्मीर में स्थित अमरनाथ की गुफा से। 

अमर नाथ की गुफ़ा हिन्दुओं के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। मान्यता है कि भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरनाथ गुफ़ा में ही अमरता का मन्त्र सुनाया था कहा जाता है यह मन्त्र किसी को भी सुनने की अनुमति नहीं थी, परन्तु जब भगवान शिव, माता को मन्त्र सुना रहे थे तब वहाँ कबूतरों का एक जोड़ा भी मौजूद था जिस कारण कबूतरों का वह जोड़ा भी अमर हो गया और आज भी उस जोड़े को वहां देखा जाता है। इस गुफ़ा में बर्फ का बना शिवलिंग स्थित है जो स्वनिर्मित है । 

भारत में कई गुफ़ाएँ है जो धार्मिक आस्थाओं का उदाहरण है जिनमें से एक हिमाचल प्रदेश में स्थित बेताल गुफ़ा भी है। 

हिमालय की गोद में स्थित बेताल गुफ़ा के अंदर 30 से 40 ईश्वर स्वरूपी मुर्तिया स्थित हैं। इस गुफ़ा के भीतर पानी की एक नहर भी बहती है। स्थानीय लोगों का कहना है प्राचीन समय में इस गुफ़ा से लोग बर्तन लाया करते थे जो विवाह के समय प्रयोग में आते थे। कहा जाता है इस गुफ़ा की दीवारों से देशी घी भी निलकता था, परन्तु एक दिन एक चरवाहे ने उसे झूठा कर दिया जिसके बाद वह घी जल के रूप में परिवर्तित हो गया।  इसी के साथ स्थानीय लोगों का यह भी मानना है कि ये गुफ़ा मनोकामना पूरी करती है जिस कारण से यह आस्था का केंद्र बन चुकी है, साथ ही एक मान्यता यह भी है अगर गांव में किसी का पशु बीमार पढ़ता है तो गुफ़ा के पास पूजा पाठ करने से वह स्वास्थ्य हो जाता है।   

अब जानते है एक ऐसी ही गुफ़ा के बारे में जिसकी धार्मिक मान्यताओ के कारण यहाँ दूर दूर से पर्यटक आते है बात करते है भीम बेटका गुफाएं। 

मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले में स्थित यह गुफ़ा पूरी तरह महाभारत के चरित्र भीम से संबन्धित है। गुफ़ा की चट्टानों पर हज़ारों वर्ष पूर्व बनी चित्रकारी आज भी मौजूद है साथ ही भीमबेटका गुफ़ाओं में क़रीब 500 गुफ़ाएँ हैं। इस गुफ़ा में अधिकांश तस्‍वीरें लाल और सफ़ेद रंग की हैं परन्तु कभी कभार पीले और हरे रंग का उपयोग भी किया गया है, जिनमें दैनिक जीवन की घटनाओं से ली गई विषय वस्‍तुएँ चित्रित हैं, जो हज़ारों साल पहले का जीवन दर्शाती हैं। इसी के साथ इस गुफ़ा में  शेर, सिंह, जंगली सुअर, हाथियों, कुत्तों और घडियालों जैसे जानवरों को भी तस्‍वीरों में चित्रित किया गया है।

 

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आइये जानते है आंध्रप्रदेश में स्थित बेलम गुफ़ा के बारे में।

यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी गुफ़ा जो 3229 मीटर लम्बी है। गुफ़ा के मुख्य द्वार से लगभग 150 मीटर नीचे एक नदी स्थित है जिसे पाताल गंगा के रूप में जाना जाता है। पाताल गंगा से निकलने वाला पानी गुफ़ा में कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक गायब हो जाता है जिसके विषय में बहुत से वैज्ञानिकों द्वारा खोज भी की गयी परन्तु अभी तक वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा पाए है कि पाताल गंगा का पानी आखिर जाता कहा है।

अभी तक हमनें जितनी भी गुफ़ाओ के बारे में बात की वह अपने आप में काफी आकर्षक थी।परंतु  इसके बाद अब आपको बताते है भारत की एक ऐसी गुफ़ा के बारे में जो इस देश की सुंदरता पर चार चाँद लगा देती है।  

भारत के प्रमुख राज्य, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित, अजंता गुफ़ा तकरीबन 29 चट्टानों को काटकर, घोड़े की नाल के आकर की बनायी गयी है। इस बौद्ध स्मारक में कई चित्र और पत्थर की बनी मूर्तिया शामिल हैं।  यहाँ बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित कई घटनाएँ अंकित हैं, अजंता गुफा की दीवारों पर खूबसूरत अप्सराओं व राजकुमारियों के विभिन्न मुद्राओं वाले चित्र भी उकेरे गए है। इस गुफा की बनावट को देख कर साफ कहा जा सकता है कि यह गुफ़ा भारतीय प्राचीन कलाकारी का जीवंत उदाहरण है। इस गुफा के अंदर बौद्ध, जैन व हिन्दू धर्म से जुड़े देवी देवताओं की कई सारी प्रतिमाएँ व चित्रकारी भी देखने को मिलती हैं। अनेकों धर्मों का परस्पर प्रेम संबंध केवल भारत देश में ही देखा जा सकता है । 

हमारी आज की इस वीडियो में बस इतना ही। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इस video को like करे । ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए हमारे चैनल Bharat Mata को सब्सक्राइब करना ना भूले।  

See More: Bharat Mata